महाराष्ट्र

Mumbai: किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किश्त जारी, किसानों को मिली राहत

Admindelhi1
25 Aug 2026 3:51 PM IST
Mumbai: किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किश्त जारी, किसानों को मिली राहत
x
किसानों के लिए बड़ी खबर, कर्जमाफी की दूसरी किश्त जारी

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमाफी की योजना की दूसरी किश्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को 6.36 लाख किसानों के खातों में 5086 करोड़ रूपये की रकम ट्रान्सफर की। किसान कर्ज माफी का राशि बांटने का फैसला मुख्यमंत्री अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

महायुति सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के लिए 36585 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।इससे करीब 56 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। महात्मा फुले किसान कर्ज माफी का लाभ लेने वाले 12 लाख किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्ज माफी का फायदा मिलेगा। राज्य के किसान पिछले कुछ वर्षों से भारी बारिश, बेमौसम बारिश, सूखा, प्राकृतिक आपदाओं और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। महायुति सरकार ने किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए कर्ज माफी योजना की घोषणा की है। इस मदद से पात्र किसानों को कर्ज बोझ से मुक्त कर उन्हें फिर से खेती के लिए आर्थिक मजबूती देने की कोशिश है। इससे पहले 7 अगस्त को 6,22,207 किसानों के बैंक खातों में 5029 करोड़ रुपए वितरित किए गए थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि 6.36 लाख किसानों के खाते में 5086 करोड़ रूपये जमा कर दिए गए हैं। हमारी सरकार किसानों की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। कोई भी पात्र किसान कर्जमाफी की लाभ से वंचित नहीं रहेगा.बाकी किसानों के लिए भी जल्द ही राशि जारी की जाएगी।

Next Story