महाराष्ट्र

Mumbai: अवैध विज्ञापनों के खिलाफ ठाणे मनपा का अभियान, 165 हटाए गए

Admindelhi1
24 July 2026 5:58 PM IST
Mumbai: अवैध विज्ञापनों के खिलाफ ठाणे मनपा का अभियान, 165 हटाए गए
x
शहर को स्वच्छ बनाने की पहल, ठाणे मनपा ने हटाए अवैध बैनर

मुंबई: ठाणे महानगर पालिका के अतिक्रमण नियंत्रण व निष्काषन विभाग की तरफ से शहर में बिना इजाज़त के पोस्टर और बैनर के खिलाफ चलाए जा रहे खास अभियान के तहत, आज अलग-अलग वार्ड कमिटी की हद में कुल 165 बिना इजाज़त के पोस्टर और बैनर के खिलाफ एक्शन लिया गया। नौपाड़ा कोपरी में 2 और दिवा वार्ड कमिटी में 3 लोगों के खिलाफ अपराधिक केस दर्ज किए गए। म्युनिसिपल कमिश्नर सौरभ राव ने बताया कि यह एक्शन लगातार जारी रहेगा।

डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र निकम ने बताया कि इस खास मुहिम के तहत, 13 से 23 जुलाई 2026 तक शहर में 1899 बिना इजाज़त के पोस्टर और बैनर हटाने का एक्शन लिया गया।इस अभियान में नौपाड़ा कोपरी वार्ड कमेटी में 18, वागले वार्ड में 4, लोकमान्य नगर सावरकर नगर में 5,वर्तक नगर में 17 ,मझिवाड़ा मानपाड़ा में 37, उथल सर वार्ड कमेटी में 01 मुंब्रा में 5तथा दिवा वार्ड कमेटी में 78 पोस्टर बैनर हटाए गए हैं।

Next Story