महाराष्ट्र

Mumbai: सुनेत्रा पवार ने भीमाशंकर हेरिटेज वाडी को बताया परिवर्तनकारी परियोजना

Admindelhi1
15 Jun 2026 1:03 PM IST
Mumbai: सुनेत्रा पवार ने भीमाशंकर हेरिटेज वाडी को बताया परिवर्तनकारी परियोजना
x

मुंबई: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने रविवार को ‘भीमाशंकर हेरिटेज वाडी’ परियोजना का निरीक्षण किया। इस परियोजना को श्रीक्षेत्र भीमाशंकर इलाके के धार्मिक, कल्चरल और पर्यटन के लिहाज से विकसित करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। सुनेत्रा ने कहा कि इस परियोजना से इलाके का कायाकल्प होगा।

उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर भक्तों के लिए प्रस्तावित की गई अलग-अलग सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थस्थल के महत्व को देखते हुए विकास और संवर्धन के बीच संतुलन बनाकर परियोजना को असरदार तरीके से लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। ‘भीमाशंकर हेरिटेज वाडी’ परियोजना से भीमाशंकर की पारंपरिक विरासत को बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि गांववालों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार, भक्तों को अच्छी सुविधा देने और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलने से पूरे इलाके में सकारात्मक बदलाव आएगा।

उपमुख्यमंत्री ने श्रीक्षेत्र भीमाशंकर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और आरती की। उन्होंने प्रार्थना की कि राज्य के किसानों और आम जनता को 'अल नीनो' के संभावित संकट से कोई परेशानी न हो। इस मौके पर एनसीपी विधायक दिलीप वलसे पाटिल, पूर्व सांसद शिवाजीराव अधलराव पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Next Story