महाराष्ट्र

Mumbai: ठाणे में सुगी ग्रुप का बड़ा निवेश, बनेगा वाटरफ्रंट कमर्शियल प्रोजेक्ट

Admindelhi1
30 July 2026 1:11 PM IST
Mumbai: ठाणे में सुगी ग्रुप का बड़ा निवेश, बनेगा वाटरफ्रंट कमर्शियल प्रोजेक्ट
x
वाटरफ्रंट कमर्शियल प्रोजेक्ट से ठाणे को मिलेगी नई पहचान

मुंबई: मुंबई स्थित ग्लोबल रियल एस्टेट डेवलपर सुगी ग्रुप ने ठाणे में अपनी रणनीतिक एंट्री का ऐलान करते हुए सिद्धेश्वर झील के आसपास 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में एक भव्य वाटरफ्रंट कमर्शियल डेवलपमेंट विकसित करने की घोषणा की है। कंपनी का उद्देश्य इस परियोजना को विश्वस्तरीय, इंटीग्रेटेड बिजनेस इकोसिस्टम के रूप में विकसित करना है।

सुगी ग्रुप अब तक दादर, माटुंगा, वर्ली और मुलुंड जैसे मुंबई के प्रमुख इलाकों में प्रीमियम प्रोजेक्ट विकसित कर चुका है। ठाणे वेस्ट में प्रस्तावित यह ग्रेड ्र+ कमर्शियल प्रोजेक्ट आधुनिक वर्कस्पेस उपलब्ध कराएगा और एमएसएमई, मल्टीनेशनल कंपनियों तथा तेजी से बढ़ते उद्यमों की जरूरतों को पूरा करेगा। कंपनी के अनुसार, ठाणे का तेजी से विकसित हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर—मेट्रो नेटवर्क, ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल, ठाणे कोस्टल रोड, प्रस्तावित वॉटरवे, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी—इस क्षेत्र को प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

परियोजना का आर्किटेक्चरल डिज़ाइन पद्म भूषण सम्मानित वास्तुकार हफीज कॉन्ट्रैक्टर के मार्गदर्शन में तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि सिद्धेश्वर झील के प्राकृतिक परिवेश के साथ यह प्रोजेक्ट आधुनिक वास्तुकला, हरित क्षेत्र और बेहतर कनेक्टिविटी का अनूठा मेल होगा तथा ठाणे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का नया कमर्शियल डेस्टिनेशन बनाने की क्षमता रखता है। सुगी ग्रुप के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर निशांत देशमुख ने कहा कि यह केवल एक नई परियोजना नहीं, बल्कि ठाणे के दीर्घकालिक आर्थिक और शहरी विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता है।

सुगी ग्रुप के पास भारत, संयुक्त अरब अमीरात और पुर्तगाल में 60 से अधिक प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो है। कंपनी 50 मिलियन वर्गफुट से अधिक विकास कार्य पूरा कर चुकी है और 28 से अधिक उद्योग सम्मान प्राप्त कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि उसके सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए गए हैं।

Next Story