महाराष्ट्र

Mumbai: मिलावटी दूध मामले में कड़ी कार्रवाई, मकोका के तहत कार्रवाई होगी

Admindelhi1
23 March 2026 6:16 PM IST
Mumbai: मिलावटी दूध मामले में कड़ी कार्रवाई, मकोका के तहत कार्रवाई होगी
x

मुंबई: अन्न व औषधि मंत्री नरहरि झिरवल ने विधानसभा में ऐलान किया है कि अंधेरी इलाके में सामने आए मिलावटी दूध मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मकोका के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

भाजपा विधायक मनीषा कायंदे व अन्य विधायकों ने यह मुद्दा सदन में उठाय़ा था। कांयदे ने कहा कि राज्य में लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाना मिलना ज़रूरी है, तो मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक भाई जगताप और ठाकरे गुट के विधायक अनिल परब ने भी इस समय हुई चर्चा में हिस्सा लिया और सरकार से मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। मंत्री झिरवल ने कहा कि वर्सोवा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने सात जगहों पर रेड मारकर दूध में मिलावट करने का पर्दाफाश किया। इस ऑपरेशन में मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाला सामान ज़ब्त किया गया और अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विधायकों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ऑर्गनाइज़्ड क्राइम से जुड़े कानून के तहत कार्रवाई करने की ज़ोरदार मांग की। भाई जगताप ने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए मिलावट माफिया की पूरी चेन तोड़ना ज़रूरी है। वहीं अनिल परब ने मकोका लागू करने की ज़रूरत बताई ताकि ऐसे अपराधियों को आसानी से ज़मानत न मिल सके। मंत्री झिरवल ने साफ़ किया कि इन सभी मांगों पर विचार करने के बाद आरोपियों के ख़िलाफ़ मकोका एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Next Story