महाराष्ट्र

Mumbai: प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार की शरद पवार से मुलाकात पर बयान

Admindelhi1
29 July 2026 11:21 AM IST
Mumbai: प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार की शरद पवार से मुलाकात पर बयान
x
प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार की मुलाकात पर मंत्री ने जताई स्पष्टता

मुंबई: एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से एनसीपी (एपी) के नेता प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार की मुलाकात को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। हालांकि कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने कहा है कि इस मुलाकात में कुछ गलत नहीं है।

दोनों एनसीपी के विलय को लेकर राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म है. इसी बीच शरद पवार से प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार की मुलाकात ने नई बहस छेड़ दी है। इस पर कृषि मंत्री भरणे ने कहा है कि इस मुलाकात में कुछ गलत नहीं है। शरद पवार देश के नेता हैं. मुझे नहीं लगता कि पवार से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने में कुछ ग़लत है। कृषि मंत्री ने बताया कि पालघर में बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा लोगों को दिया जाएगा. सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज माफी योजना का लाभ तीन चरणों में किसानों को दिया जाएगा। राज्य के 56 लाख से अधिक किसानों को इसका फायदा मिलेगा। किसानों को कुछ शर्तों के साथ दस्तावेज पूरे करने होंगे।

सूची में नाम न होने के कारण एक किसान की आत्महत्या के बारे में कृषि मंत्री ने कहा कि जरूरी दस्तावेज देने के के तुरंत बाद किसानों को फायदा मिलेगा। लाभार्थियों की सूची जारी की जा रही है।16 लाख 95 हज़ार किसान दूसरी सूची में हैं। आवश्यक दस्तावेज मिलते ही, संबंधित लाभार्थी का नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि किसानों को 40 हजार करोड़ की रकम दी जाएगी. दो लाख का बकाया माफ किया जाएगा। यदि शिकायतें हैं, तो उन्हें ठीक किया जाएगा। जिन्होंने सही दस्तावेज दिए हैं, उन्हें योजना का लाभ अवश्य मिलेगा।

Next Story