महाराष्ट्र

Mumbai: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक बदलाव, छह IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

Admindelhi1
17 Jun 2026 2:31 PM IST
Mumbai: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक बदलाव, छह IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
x
प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है। छह आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सिडको के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक विजय सिंघल धारावी पुनर्वास परियोजना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी जगह एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगर आयुक्त अश्विन मुद्रल को लाया गया है।

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल, मुंबई के सीईओ पी. वेलारासु को राजस्व व वन विभाग सचिव पद पर मंत्रालय भेजा गया है। उद्योग निदेशालय, मुंबई के विकास आयुक्त (उद्योग) दीपेंद्र सिंह कुशवाह को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल, मुंबई के सीईओ पद पर नियुक्त किया गया है। मुंबई मनपा की अतिरिक्त आयुक्त अश्विन जोशी को एमएमआरडीए के अतिरिक्त महानगर आयुक्त पद भेजा गया है। इसी तरह प्राजक्ता वर्मा को मुंबई मनपा का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।

रश्मि शुक्ला की लोकायुक्त सदस्य पद पर नियुक्ति

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की गुड लिस्ट में रहीं पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें लोकायुक्त सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही ओपी गुप्ता और सुवर्णा केवले को भी लोकायुक्त सदस्य के रूप में चुना गया है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधान परिषद अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और अनिल परब की हुई अहम बैठक में इन तीनों नामों को मंज़ूरी दी गई।

Next Story