महाराष्ट्र

Mumbai: स्कूल बसों को टक्कर मारने वाली एसटी बस, चालक की लापरवाही पर सवाल

Admindelhi1
28 July 2026 6:02 PM IST
Mumbai: स्कूल बसों को टक्कर मारने वाली एसटी बस, चालक की लापरवाही पर सवाल
x
लातूर में अनियंत्रित बस ने मचाई अफरा-तफरी, दो स्कूल बसें क्षतिग्रस्त

मुंबई: महाराष्ट्र के लातुर जिले में लातूर-औसा रोड पर पेठ इलाके में मंगलवार को एक अनियंत्रित एसटी बस ने दो स्कूल बसों को टक्कर मार दिया। इस घटना में चालक की सतर्कता और सावधानी से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना में कुछ लोग मामूली रुप से घायल हो गए। इन सबका इलाज लातुर स्थित सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन लातूर पुलिस कर रही है ।

इस घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज एसटी बस निलंगा डिपो से औसा ओर जा रही थी। जैसे ही बस लातूर जिले के पेठ इलाके में 'किड्स स्कूल' के पास पहुंची, ड्राइवर के पीछे बैठा एक यात्री अचानक आगे आया और उसने स्टीयरिंग व्हील को ज़ोर से खींच लिया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, बेकाबू एसटी बस ने सडक़ किनारे छात्रों का इंतज़ार कर रही दो स्कूल बसों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि उस समय दाेनों बसों में छात्र नही थे।

खुशकिस्मती से उस समय स्कूल बस में छात्र नहीं थे। टक्कर के बाद एसटी बस में सवार यात्रियों में भगदड़ और हंगामा मच गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए लातूर के विलासराव देशमुख सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो स्कूल बसों से टक्कर के बाद भी ड्राइवर ने सर्तकता दिखाते हुए बस पर कंट्रोल कर लिया और उसे करीब सौ फीट आगे एक खुली जगह पर रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सावधानी बरतते हुए लापरवाह यात्री को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय वह नशे में नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story