महाराष्ट्र

Mumbai: पर्यटक सुविधा के लिए रानीबाग में खास पहल

Admindelhi1
17 Oct 2025 12:10 PM IST
Mumbai: पर्यटक सुविधा के लिए रानीबाग में खास पहल
x

मुंबई: मुंबई के भायखला (पूर्व) में स्थित रानीबाग में दिवाली के अवसर पर पर्यटकों के लिए विशेष पहल की गई है। यह प्राणी संग्रहालय आगामी 22 और 23 अक्टूबर को सैलानियों के लिए खुला रहेगा। इसके बदले में 24 अक्टूबर को बंद रहेगा। यह जानकारी बीएमसी की ओर से दी गई है।

दिवाली की छुट्टियों में विशेषकर बच्चों और परिवारों को मनोरंजन का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। 22 और 23 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद प्राणी संग्रहालय व उद्यान को खुला रखा जाएगा। आमतौर पर रानीबाग हर बुधवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहता है। लेकिन बीएमसी प्रशासन की ओर से प्रस्ताव पारित करके बुधवार को प्राणी संग्रहालय खुले रखने का निर्णय लिया गया है।

बीएमसी प्रशासन के अनुसार दिवाली के उपलक्ष्य में 22 और 23 अक्टूबर 2025 को मुंबईकर अपने परिवार के साथ वनस्पति उद्यान और प्राणी संग्रहालय की सैर कर सकेंगे। शुक्रवार 24 अक्टूबर को साप्ताहिक अवकाश के रूप में यह बंद रहेगा।

Next Story