महाराष्ट्र

Mumbai: शिवसेना में लोकसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी

Admindelhi1
1 April 2026 1:21 PM IST
Mumbai: शिवसेना में लोकसभा चुनाव से पहले बड़े बदलाव की तैयारी
x

मुंबई: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए विभागीय संपर्क प्रमुखों के साथ संपर्क प्रमुखों की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां उपमुख्यमंत्री व पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे के आदेश पर की गई हैं।

विभागीय स्तर पर मंत्री भरत गोगावले को उत्तर कोंकण, मंत्री प्रकाश आबिटकर को मराठवाड़ा और मंत्री संजय राठौड़ को पश्चिम विदर्भ की जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम महाराष्ट्र के लिए पूर्व विधायक दगडू सकपाल को चुना गया है। दक्षिण कोंकण की जिम्मेदारी विधायक किरण सामंत को दी गई है। पूर्व विदर्भ के अलग-अलग जिलों के लिए डॉ. मनीषा कायंदे और दीपक सावंत को नियुक्त किया गया है।

लोकसभा सीटों में मुंबई और ठाणे की छह लोकसभा सीटों की ज़िम्मेदारी सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को दी गई है। उनके साथ मंत्री योगेश कदम, विधायक नीलेश राणे और पूर्व सांसद राहुल शेवाले को भी नियुक्त किया गया है। सांसद नरेश म्हस्के को भिवंडी और कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंत्री उदय सामंत को कोल्हापुर, मावल और पुणे संसदीय क्षेत्र की ज़िम्मेदारी दी गई है।

Next Story