- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: शरद पवार...

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे जिला स्थित सहयोग आवास पर गुरुवार शाम को राकांपा के वरिष्ठ नेता शरद पवार सहित पूरा पवार परिवार पहुंचा और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को सांत्वना दी है।
इस मौके पर सुनेत्रा पवार के साथ उनके दोनों बेटे पार्थ पवार और जय पवार भी मौजूद थे। संभावना जताई जा रही है कि सुनेत्रा पवार १० फरवरी को मंत्रालय में मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आज शाम को पुणे स्थित सुनेत्रा पवार के सहयोग आवास पर पवार परिवार एक साथ मौजूद था। इस मौके पर पुणे स्थित बारामती के पवार समर्थक भी मारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर शरद पवार परिवार प्रमुख के रुप में सुनेत्रा पवार और जय तथा पार्थ को सांत्वना देते दिखे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत को नौ फरवरी को १३ दिन बीत जाएंगे, इसके बाद सुनेत्रा पवार मंत्री पद का पद भार ग्रहण कर सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि शरद पवार ने आज पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा करते समय कहा था कि सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से वे खुश हैं। अब तक उन्होंने हर बजट सभागृह में उपस्थित रहकर सुना था, लेकिन पहली बार बजट नहीं सुन सके हैं। इसका कारण वे अजित के निधन है, जिससे वे बहुत दुखी हैं।





