महाराष्ट्र

Mumbai: बीकेसी मेट्रो स्टेशन में जहरीले सांप की मौजूदगी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Admindelhi1
24 Jun 2026 10:46 AM IST
Mumbai: बीकेसी मेट्रो स्टेशन में जहरीले सांप की मौजूदगी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
x
बीकेसी स्टेशन में सांप दिखने पर तत्काल शुरू किया गया रेस्क्यू अभियान

मुंबई: मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित स्टेशन परिसर के बेसमेंट में मंगलवार की सुबह एक अत्यंत विषैला रसेल वाइपर सांप मिलने से कुछ समय के लिए हलचल मच गई। वन्यजीव बचाव दल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।

मंगलवार की सुबह करीब 7.47 बजे ए5 ऑडिट बिल्डिंग के समीप बेसमेंट-2 में सुरक्षाकर्मियों ने सांप को देखा और तत्काल वन्यजीव बचाव दल को सूचना दी। वन्यजीव बचावकर्मी अतुल कांबले मौके पर पहुंचे और सांप की पहचान रसेल वाइपर के रूप में की। इस प्रजाति को भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। करीब ढाई फीट लंबा यह सांप दीवार के एक कोने में कमजोर और निर्जलित अवस्था में मिला। बचाव अभियान के दौरान उसे पानी पिलाया गया, जिसके बाद वह सक्रिय हो गया और तेजी से फुफकारने लगा। इसके बाद सावधानीपूर्वक उसे पकड़कर सुरक्षित डिब्बे में रखा गया और वन विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

Next Story