महाराष्ट्र

Mumbai: महायुति पर संजय राऊत का बड़ा हमला

Admindelhi1
23 Feb 2026 6:32 PM IST
Mumbai: महायुति पर संजय राऊत का बड़ा हमला
x

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा एफडीए मंत्री नरहरि झिरवल को क्लीन चिट दिए जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने महायुति सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार के सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

राऊत ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में इतना भ्रष्टाचार है कि मंत्रालय के हर विभाग में रेड पड़नी चाहिए। मुख्यमंत्री ऑफिस में भी गड़बड़ियां हैं। ये सभी व्हाइट कॉलर क्रिमिनल हैं। उन्होंने सत्ताधारी पार्टियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के शत-प्रतिशत मंत्री करप्शन में शामिल हैं।

एसीबी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए राऊत ने कहा कि एंटी-करप्शन डिपार्टमेंट बिना मुख्यमंत्री की सहमति से किसी कार्यालय में नहीं घुस सकता। करप्शन पर सरकार की पॉलिसी दोहरापन है। राऊत ने कहा कि मंत्री झिरवल आदिवासी हैं, उस आदिवासी की बलि दे दी गई।

Next Story