महाराष्ट्र

Mumbai: संजय दीना पाटिल की बेटी ने उद्धव ठाकरे के साथ दिखाया समर्थन

Admindelhi1
22 Jun 2026 2:35 PM IST
Mumbai: संजय दीना पाटिल की बेटी ने उद्धव ठाकरे के साथ दिखाया समर्थन
x

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) में सांसदों की बगावत के बाद राज्य की राजनीति में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बागी सांसद ओमराजे निंबालकर और संजय दीना पाटिल की नगरसेवक पुत्री की भूमिका से शिंदे गुट तनाव बना हुआ है।

शिवसेना ठाकरे गुट के बागी सांसद संजय दीना पाटील की बेटी और नगरसेविका राजुल पाटिल ने रविवार को मातोश्री पहुंचकर उद्धव व आदित्य ठाकरे से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनकी और उनके पिता की राजनीतिक राह अलग होगी। वह उद्धव ठाकरे के साथ हैं। एकनाथ शिंदे के 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत संजय दीना पाटील, संजय देशमुख, संजय जाधव, नागेश आष्टीकर पाटील, भाऊसाहेब वाकचौरे और ओमराजे निंबालकर को शिंदे गट में शामिल कराने की तैयारी लगभग पूरी बताई जा रही है। दो दिन पहले इन सांसदों ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर अलग गट बनाने और शिंदे सेना को समर्थन देने का पत्र सौंपा था।

धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबालकर ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद ही निर्णय लेंगे। सूत्रों के अनुसार सोमवार को वे उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे शिंदे गट की बेचैनी और बढ़ गई है। इधर उद्धव ठाकरे ने बागी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों में दौरे करने का फैसला किया है। उद्धव का लक्ष्य है कि सांसद भले ही चले जाएं, लेकिन पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी के साथ बने रहें। रविवार को उन्होंने पूर्वोत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र का दौरा किया, जहां उनके स्वागत की जिम्मेदारी राजुल पाटिल ने संभाली थी।

Next Story