- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: रिश्वतखोरी में...

मुंबई: राज्य में ठाणे से सटे पालघर जिले के जव्हार तहसील में सज़ा -जामसर ग्राम राजस्व अधिकारी गजानन नागेश जौहरे और ग्राम राजस्व अधिकारी सज़ा _ हिरडपाडा सीताराम विष्णु इंधन को पालघर एंटी करप्शनब्यूरो ने कल 11फरवरी 2026को शिकायतकर्ता से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।ठाणे एंटी करप्शनब्यूरो द्वारा आज बताया गया है कि शिकायतकर्ता का प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने की मंजूरी मिली हुई थी।इसके बाद शिकायतकर्ता ने स्वयं के घर बनाने के लिए 10फरवरी को लेंडी नदी से रेत निकालकर जब वह दादर कोपरा गांव के बाहर आने पर ग्राम राजस्व अधिकारी गजानन नागेश जौहरे और ग्राम राजस्व अधिकारी सीताराम विष्णु इंधन ने पटवारी के साथ में उनका ट्रैक्टर रोक कर अवैध रूप से रेत निकालने पर कोई भी कार्यवाही से बचाने के लिए 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
इसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता ने उन्हें कार्यवाही नहीं करने के लिए 20हजार रुपए दिए थे।इसके बाद शिकायतकर्ता से ग्राम राजस्व अधिकारी गजानन नागेश जौहरे और ग्राम राजस्व अधिकारी सीताराम विष्णु इंधन ने बीस हजार रुपए देने के लिए दबाव बनाया कि उनका ट्रैक्टर जब्त कर लिया जाएगा यदि बकाया राशि नहीं दी गई।इसके बाद शिकायतकर्ता ने कल 11फरवरी को पालघर एंटी करप्शनब्यूरो को शिकायत दर्ज कराई थी।इसी बीच ग्राम राजस्व अधिकारी ने शेष बीस हजार रुपए की राशि कम कर सिर्फ दस हजार रु देने के लिए शिकायतकर्ता से कहा था।
कल ११ फरवरी २०२६ को शाम को जब शिकायतकर्ता दोनों ग्राम राजस्व अधिकारी गजानन नागेश जौहरे और सीताराम विष्णु इंधन को दस हजार रुपए की राशि दे रहे थे पालघर एंटी करप्शनब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद पालघर एंटी करप्शनब्यूरो ने जव्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।यह कार्यवाही पालघर ब्यूरो पुलिस निरीक्षक राकेश डांगे के मार्ग दर्शन में की गई।पालघर ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक दादाराम करांडे इस मामले की जांच कर रहे हैं।





