- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: राऊत ने स्पष्ट...

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने एनसीपी विलय की चल रही चर्चाओं को लेकर एनसीपी (एपी) के कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और प्रदेशाध्क्ष सुनील तटकरे पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। एनसीपी पार्टी अजित पवार की थी, किसी पटेल की नहीं।
ाऊत ने सवाल उठाया कि क्या पटेलों को पवार परिवार का मुखिया बनाया गया है? अजित पवार की पार्टी पवार की पार्टी थी। पटेल मोदी-शाह के भक्त हैं। महाराष्ट्र को पटेल स्टाइल में चलाने की कोशिश हो रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की पार्टी अमित शाह ने बनाई थी और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड उनका शेयरहोल्डर है।
राऊत ने कहा कि पटेल और तटकरे दोनों के पैर भाजपा में हैं। जबकि अजित पवार ने कभी भी भाजपा का एजेंडा हावी नहीं होने दिया। वह पार्टी चला रहे थे और भाजपा के साथ जाते समय उन्होंने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। राऊत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि यह ज़िद क्यों है कि सब कुछ मोदी और फडणवीस को बताया जाना चाहिए? यह ज़िद क्यों है कि अगर दोनों पार्टियों के बीच कोई चर्चा हुई है, तो हमें पता होना चाहिए? अजित पवार एनसीपी को लीड कर रहे थे, इसलिए भाजपा से इजाजत लेने का सवाल ही नहीं उठता।





