महाराष्ट्र

Mumbai: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, कई जिलों के लिए चेतावनी

Admindelhi1
31 July 2026 11:31 AM IST
Mumbai: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, कई जिलों के लिए चेतावनी
x
कई जिलों में भारी बारिश का खतरा, प्रशासन सतर्क

मुंबई: मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। विदर्भ के यवतमाल और अमरावती जिले के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि वाशिम, अकोला, वर्धा, चंद्रपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट और नागपुर व बुलढाणा जिले में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने और उफनते नदी-नालों व समुद्र के किनारे न जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने विदर्भ के छह जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। 1 अगस्त से विदर्भ में बारिश कम होने की संभावना है। इसी तरह जलगांव जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। बिजली कड़कने के दौरान खेतों में पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे न रहने की सलाह दी गई है।

इस बीच कोंकण में भी भारी बारिश की संभावना है। अरब सागर में 40 से 45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही है. गोंदिया ज़िले के मोरगांव अर्जुनी तहसील के वाडेगांव डैम इलाके में अचानक आई तेज हवाओं ने तबाही मचाई है। गांव के कई घरों की छतें और छज्जे उड़ने से नुकसान हुआ है। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। कई पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं।

Next Story