महाराष्ट्र

Mumbai: 15 अक्टूबर से महाराष्ट्र में आ सकती है बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Admindelhi1
13 Oct 2025 11:32 AM IST
Mumbai: 15 अक्टूबर से महाराष्ट्र में आ सकती है बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
x

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क था। लेकिन 15 अक्टूबर से राज्य के मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। विदर्भ, मराठवाड़ा व मध्य महाराष्ट्र में 18 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो चुका है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज के साथ छींटे पड़ने की सबसे संभावना है। इस बीच भारी बारिश भी हो सकती है। खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। कृषि विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है।

Next Story