महाराष्ट्र

Mumbai: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट लागू

Admindelhi1
3 Nov 2025 1:53 PM IST
Mumbai: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट लागू
x

मुंबई: मौसम विभाग ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई जिलों में बेमौसम बारिश की गरज-चमक के साथ बाऱिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति राज्य बुधलार तक बने रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। किसानों और जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुंबई शहर व उपनगरों, मराठवाड़ा, विदर्भ और कोंकण में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बाद सोमवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई शहर और उपनगरों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है। कोंकण में यही स्थिति बनी रहेगी।

मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक बारिश का मौसम बना रहेगा। पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सांगली और सोलापुर में गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक और अहिल्यानगर में तेज़ हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। धुले, नंदुरबार और जलगांव में बादल छाए रहेंगे। मराठवाड़ा के तीन जिलों धाराशिव, लातूर और बीड में बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी, हिंगोली, नांदेड़ में हल्की बारिश की अनुमान है।

Next Story