महाराष्ट्र

Mumbai: रेलवे ने आंबिवली-टिटवाला मार्ग पर मेगा ब्लॉक की जानकारी दी

Admindelhi1
21 May 2026 1:22 PM IST
Mumbai: रेलवे ने आंबिवली-टिटवाला मार्ग पर मेगा ब्लॉक की जानकारी दी
x
"ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए लगाया गया 10 दिन का ब्लॉक"

मुंबई: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रोड ओवर ब्रिज के नॉन-स्टैंडर्ड स्टील कंपोजिट गर्डर की लॉचिंग के लिए आंबिवली और टिटवाला स्टेशनों के बीच विशेष ट्रैफिक पावर ब्लॉक घोषित किया है। इससे मुंबई महानगर क्षेत्र में रेल यात्रियों को अगले 10 दिनों तक देर रात सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी।

मध्य रेलवे प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह विशेष ब्लॉक 21 व 22 मई की मध्यरात्रि से 30 व 31 मई तक प्रतिदिन रात 1.55 बजे से 3.25 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान अप और डाउन दोनों लाइनों पर 350 मीट्रिक टन क्षमता वाली विशाल रोड क्रेन की मदद से गर्डर लॉचिंग का कार्य किया जाएगा। यह ब्लॉक टिटवाला और शहाड स्टेशनों के बीच लागू रहेगा। हालांकि प्लेटफॉर्म क्षेत्र को इससे बाहर रखा गया है। यह कार्य अत्यंत संवेदनशील और तकनीकी रूप से जटिल है, इसलिए सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है।

ब्लॉक के कारण कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित किया जाएगा। बलिया-दादर विशेष और गोरखपुर-दादर विशेष ट्रेनों को खडवली स्टेशन पर रोका जाएगा, जबकि अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, मऊ जंक्शन-एलटीटी एक्सप्रेस और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को वासिंद स्टेशन पर नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस और हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को क्रमशः आसनगांव और आटगांव स्टेशन पर रोका जाएगा। साईनगर शिर्डी-दादर एक्सप्रेस तथा अलीपुर द्वार जंक्शन-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस को खर्डी स्टेशन पर नियंत्रित किया जाएगा, जबकि भटनी जंक्शन-पनवेल एक्सप्रेस को कसारा स्टेशन पर रोका जाएगा।

मध्य रेलवे प्रशासन के अनुसार बल्हारशाह-सीएसएमटी एक्सप्रेस और नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस जैसी कुछ ट्रेनें 10 से 15 मिनट की देरी से चल सकती हैं। इसके अलावा अन्य विलंबित मेल, एक्सप्रेस और विशेष ट्रेनों का संचालन भी परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा।

Next Story