महाराष्ट्र

मुंबई पुलिस ने चोरों के रैकेट का किया पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार

Rani Sahu
11 May 2023 4:41 PM GMT
मुंबई पुलिस ने चोरों के रैकेट का किया पर्दाफाश, महिला गिरफ्तार
x
मुंबई : मुंबई पुलिस ने चोरों के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) किया है। जानकारी के मुताबिक महिला दिल्ली से मुंबई कार से आती थी और महंगे डिजाइनर ड्रेस (designer dress) और साड़ियां (sarees) मुंबई में चोरी कर फिर से दिल्ली लौट जाती थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों के साथ ड्राइवर भी मिला हुआ है, जो कार दिल्ली से चलाकर मुंबई लेकर आता था। मामले में तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस अभी भी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना में कुल चार महिलाएं शामिल है। यह महिलाएं एक ड्राइवर जो आरोपियों में से महिला का रिश्तेदार है, उसे लेकर दिल्ली से मुंबई गाड़ी में पहुंचते थे। पुलिस ने जिस महिला को गिरफ्तार किया हुआ है उसका नाम राजबाला बताया जा रहा है, महिला ने डेढ़ लाख रुपए का डिजाइनर ड्रेस काला घोड़ा की एक दुकान से चुराया था। इसकी जानकारी दुकानदार को तब मिली, जब वह दुकान बंद करने लगा। जिसके बाद उसने एमआरए मार्ग पुलिस थाने में संपर्क किया और मामले में एफ आई आर दर्ज करवाई।
महंगे ड्रेस चुराती थी महिलाएं
राजबाला (raj Bala) की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उससे जांच की, तब पता चला कि इनका एक गिरोह है, जो महंगे ड्रेस और साड़ियां चुराता है। दिल्ली से मुंबई पहुंच कर ये लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और फिर उसे लेकर दिल्ली निकल जाते थे। जिससे यह पुलिस से बच जाते थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और महिला को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दो पैरों के बीच में होता था बैग
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस गिरोह में 4 लोग शामिल होते थे। जिसमें से एक महिला सेल्समैन और दूसरे लोगों को कपड़े दिखाने में व्यस्त रखती थी। जबकि दूसरी दो महिलाएं दो तरफ से नजर बाहर तक ना पहुंचे इसलिए उसे कवर करके रखती थी। इसके बाद जो चौथी महिला जो होती थी वह डिजाइनर ड्रेस चोरी करती थी और फिर वही से निकलकर यह लोग कार में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाते थे। आरोपियों के पास एक बैग होता था, जिसमें 8 किलो तक का वजन रखा जा सकता है। यह बैग दोनों पैरों के बीच में लगा होता था। डिजाइनर ड्रेस चोरी करने के बाद आरोपी उसी बैग में डाल देते थे। जिससे लोगों को इन पर शक नहीं होता था।
Next Story