- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: पुणे में इमारत...
महाराष्ट्र
Mumbai: पुणे में इमारत गिरने से दहशत, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका
Admindelhi1
9 July 2026 10:37 AM IST

x
मुंबई: पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ के मोर्सी इलाके में बुधवार को दोपहर में इमारत गिरने के बाद कम से कम 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इसकी सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम सहित एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। मदद के लिए नौसेना की टीम को भी बुलाया गया है, जो जल्द घटनास्थल पर पहुंचने वाली है।
पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम के आयुक्त विजय कुमार सूर्यवंसी ने आज बताया कि मोर्सी में स्थित कचरा डिपो में स्थित इमारत बुधवार को दोपहर में अचानक ढह गई। इस इमारत में कुल २० मजदूर काम कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची नगर निगम की टीम ने पांच लोगों को निकाल लिया है, जबकि अभी भी मलबे में १५ मजदूर दबे हुए हैं। मलबे में दबे लोगों का बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
Tagsमुंबईपुणेइमारतगिरनेदहशत15 लोगोंफंसेआशंकाMumbaiPunebuilding collapsepanic15 people trappedfearsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





