महाराष्ट्र

Mumbai: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पालघर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपित गिरफ्तार

Admindelhi1
12 Aug 2026 11:41 AM IST
Mumbai: सामूहिक दुष्कर्म मामले में पालघर पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपित गिरफ्तार
x
महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पालघर में तीन आरोपित गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर जिले की तलासरी तहसील में 19 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है। इस मामले की छानबीन तलासरी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस घटना में पीड़िता 09 अगस्त को अपने एक पुरुष मित्र के साथ गुजरात के उमरगाम से मोटरसाइकिल से लौट रही थी। आमगांव इलाके में उनकी मोटरसाइकिल फिसलने के बाद दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने कथित तौर पर पीड़िता के दोस्त को धमकाकर वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद आरोपितों ने अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद सभी छह आरोपितों ने महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और अच्छाड इलाके में एक बंगले के पास सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया । इसके बाद सभी आरोपित मौके सेफरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता किसी तरह तलासरी पुलिस स्टेशन पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आज तीन आारोपितों को गिरफ्तार किया और अन्य तीन फरार आरोपितों को सरगर्मी से ढ़ूढ़ रही है। मामले की गहन जांच जारी है।

Next Story