- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: RTE के तहत...

मुंबई: शिक्षा विभाग (प्राथमिक), ज़िला परिषद ठाणे ने, अनिवार्य निशुल्क बाल शिक्षा अधिकार एंड अनिवार्य शिक्षा एक्ट, 2009 के तहत शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए आरटीई 25 प्रतिशत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की है। आज ठाणे जिला परिषद की और से बताया गया कि ठाणे ज़िले के सभी पालकों को सूचित किया गया है कि ज़िले के सभी पंचायत समिति और महानगर पालिका क्षेत्र में कुल 611 अधिकृत स्कूल हैं और 11,595 रिक्त स्थान उपलब्ध हैं।
आरटीई 25% प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन भरने की सुविधा 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी। पेरेंट्स को तय समय में ऑनलाइन आवेदन जमा करने होंगे। ठाणे जिला परिषद की और से बताया गया है कि प्री-प्राइमरी लेवल पर कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को 25% एडमिशन दिया जाता है। पेरेंट्स को तय समय में ऑनलाइन एप्लीकेशन पूरा करना होगा। पिछड़े तबके के बच्चों में ये कैटेगरी शामिल हैं ।अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग,अनुसूचित जन जाति विशेष पिछड़ा वर्ग। बेरोजगार जातियां (A), आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ा वर्ग, खानाबदोश जनजाति (B), एचआईवी संक्रमित या एचआईवी प्रभावित बच्चे, खानाबदोश जनजाति (C), अनाथ बच्चे, खानाबदोश जनजाति (D), विकलांग बच्चे, कोविंद प्रभावित।माता पिता की एक लाख की आय कम होने वाले विद्यार्थी। विद्यार्थियों के घर से अधिकतम एक किमी शाला पोर्टल दिखाए जाएंगे। प्रवेश हेतू दस से ज्याद शालाओं का चयन करें।
आवेदन के दौरान स्कूल की दूरी पता कर घर के पते की स्थिति स्पष्ट करें।सभी जरूरी प्रमाणपत्र की जानकारी आवेदन पत्र से प्रस्तुत करें।जिनक इस प्रक्रिया में प्रवेश मिला है वे आवेदन के लिए अयोग्य हैं। जरूरी दस्तावेजों में माता पिता का आधार कार्ड,बच्चे का जन्म तिथि प्रमाण पत्र,निवास स्थान प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट यदि 40%से ज्यादा हो तो।अनाथालय बच्चों की संस्था प्रमाणपत्र,तलाकशुदा ,विधवा अथवा सिंगल पेरेंट्स हेतू न्यायालय संबंधित प्रमाणपत्र जमा करें।





