महाराष्ट्र

Mumbai: अहिल्यानगर हादसे में एक की हालत गंभीर

Admindelhi1
24 Feb 2026 5:52 PM IST
Mumbai: अहिल्यानगर हादसे में एक की हालत गंभीर
x

मुंबई: अहिल्यानगर जिले में अहिल्यानगर-दौंड हाईवे पर कोलगांव में मौली मंदिर के पास मंगलवार को सुबह एक ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में एक घायल है, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक नंदकुमार सोनवलकर ने बताया कि अकोले जिले के पातुर तहसील के माल्टुर गांव का निवासी पायघन परिवार सोमवार को निजी काम के लिए श्रीगोंडा तहसील के चिम्भाले गांव में कार से गया था। सोमवार को देर रात अपना काम निपटाकर यह परिवार अपने गांव लौट रहा था। अचानक आज सुबह उनकी कार कोलगांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। बेलवंडी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे चार लोगों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीगोंदा स्थित ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया है।

इस घटना में घायल गजानन पायघन (13) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में मृतकों की पहचान कार ड्राइवर नितिन अनिल कोकाटे (22), गजानन जनार्दन पायघन (47), दुर्पा गजानन पायघन (36) और वैभव गजानन पायघन (19) के रुप में की गई है।

Next Story