महाराष्ट्र

Mumbai: रवींद्र चव्हाण पर नीलेश राणे का वार, धमकी न देने को कहा

Admindelhi1
1 Dec 2025 11:14 AM IST
Mumbai: रवींद्र चव्हाण पर नीलेश राणे का वार, धमकी न देने को कहा
x

मुंबई: निकाय चुनावों को लेकर कोकण के सिंधुदुर्ग में भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच टकराव बढ़ गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के उस बयान पर शिंदे गुट के विधायक नीलेश राणे पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने एक नंबर सिर्फ एक नंबर होता है, दो नंबरों की कोई वैल्यू नहीं होने की बात कही थी। नीलेश ने चव्हाण को चेतावनी दी है कि वे धमकी न दें।

नीलेश राणे ने रवींद्र चव्हाण ने बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि चव्हाण ऐसा क्यों कह रहे हैं? मुझे कोई आइडिया नहीं है। लेकिन उन्होंने जो सबूत दिए थे, वे स्वर्गीय आर. आर. पाटिल के थे। अब उन्हें कांग्रेसियों की याद आ रही है। चव्हाण साहेब के साथ कई बदलाव हुए हैं, यह उनमें से एक है। हम सीएम फडणवीस का सम्मान करते हैं। हमें कोड वर्ड में धमकी न दें। हमें हर दिन कोड वर्ड में जो धमकियां दी जा रही हैं, उसके बजाय उन्हें हमें खुली धमकी देनी चाहिए। हम छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लेते हैं, इसलिए हमें खुलकर बोलना चाहिए। जो आपके मन में है, वह कहें। आप हर दिन धीरे-धीरे क्यों बोल रहे हैं? आप किससे डरते हैं। नीलेश राणे ने कहा कि फडणवीस का नाम खराब न करें। वे अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन रवींद्र चव्हाण जो कह रहे हैं, उससे उनका घमंड दिखता है। बड़े-बड़े लोगों का घमंड टूट गया है।

दरअसल रवींद्र चव्हाण ने बीते दिनों कहा था कि साल 2014 में भाजपा सरकार आने के बाद विधानसभा में आर. आर. पाटिल का दिया गया भाषण मशहूर हुआ था। उन्होंने आरआर पाटिल के भाषण का जिक्र करते हुए कहा था कि नंबर एक ही नंबर है। नंबर दो की कोई वैल्यू नहीं होती है। इसे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Story