महाराष्ट्र

Mumbai News: पूजा कर लौट रहे पुजारियों पर मुंबई में हमला

Bharti Sahu 2
19 Aug 2024 11:13 AM IST
Mumbai News: पूजा कर लौट रहे पुजारियों पर मुंबई में हमला
x
Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मंदिर के दो पुजारियों पर हमले हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटना शनिवार रात की है। खबर है कि एक समूह पुजारियों पर लाठियों और चाकू लेकर टूट पड़ा, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार भी लिया जा चुका है। मुंबई पुलिस का कहना है कि शनिवार रात 5 लोगों ने दो पुजारियों पर हमला कर दिया था, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। फिलहाल, इस हमले की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए थे। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। पुलिस इस घटना की वजह की जांच कर रही है।'
Next Story