- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: छात्रों की...
महाराष्ट्र
Mumbai: छात्रों की भलाई के लिए आईआईटी बॉम्बे में नया कोर्स लागू
Admindelhi1
24 Nov 2025 12:42 PM IST

x
मुंबई: आईआईटी बॉम्बे ने प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कोर्स करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए मेंटल हेल्थ कोर्स की शुरुआत की गई है। यह ‘पास–नो पास’ (पीएनपी) श्रेणी का हिस्सा है।
आईआईटी बॉम्बे के निदेशक प्रो. श्रीरेश केदारे के अनुसार इसमें कोई ग्रेड या परीक्षा नहीं होगी। छात्रों को प्रत्येक सेमेस्टर में निर्धारित संख्या में मानसिक वेल-बीइंग वर्कशॉप में उपस्थित होना होगा। आईआईटी बॉम्बे शायद पहला आईआईटी” है जिसने ऐसा कोर्स शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि यह कोर्स मानसिक स्वास्थ्य के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर आधारित वर्कशॉप के माध्यम से संचालित होगा। संस्थान पूरे शैक्षणिक वर्ष में कई वर्कशॉप आयोजित करेगा, ताकि छात्र अपनी सुविधा के अनुसार प्रति सेमेस्टर आवश्यक चार वर्कशॉप में हिस्सा ले सकें।
Tagsमुंबईछात्रोंभलाईआईआईटी बॉम्बेनया कोर्सलागूMumbaistudentswelfareIIT Bombaynew courseimplementationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





