महाराष्ट्र

Mumbai: बीएमसी चुनाव में एनसीपी (एसपी) की तैयारी तेज, उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू

Admindelhi1
13 Nov 2025 4:53 PM IST
Mumbai: बीएमसी चुनाव में एनसीपी (एसपी) की तैयारी तेज, उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू
x

मुंबई: मुंबई मनपा के 227 वार्डों का आरक्षण घोषित होने के बाद राजनीतिक दलों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारी फॉर्म का वितरण शुरू कर दिया है।

पार्टी की मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव के अनुसार चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को बैलार्ड एस्टेट स्थित एनसीपी भवन में फार्म दिए जा रहे हैं। एक इच्छुक उम्मीदवार एक वार्ड के लिए केवल एक ही आवेदन भर सकता है। दो वार्डों से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वालों को प्रत्येक आवेदन के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। आवेदन भरने की अंतिम तारीख शनिवार 15 नवंबर शाम 7 बजे तक है।

हालांकि अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि एनसीपी (एसपी) कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। बीते दिनों महाविकास आघाड़ी के घटक दलों ने निकाय चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला लिया था। आघाड़ी में किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए एक राज्य स्तरीय समन्वय समिति के गठन करने का फैसला है। आघाड़ी में राज ठाकरे को शामिल करने का मामला उलझा हुआ है। मनसे को साथ लेने से कांग्रेस सहमत नहीं है। आघाड़ी के कई नेता बीएमसी का चुनाव अपने दम पर लड़ने का भी दम भर रहे हैं।

Next Story