महाराष्ट्र

Mumbai: मनपा ने स्कूल शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की

Admindelhi1
26 Nov 2025 2:01 PM IST
Mumbai: मनपा ने स्कूल शिक्षकों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग शुरू की
x

मुंबई: मुंबई मनपा ने अपने अधीन विद्यालय के शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। बालवाड़ी से लेकर कक्षा आठवीं तक के शिक्षकों के लिए ‘प्रोजेक्ट इन्क्लूजन’ के तहत एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र साल भर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर, सर्वसमावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी, अतिरिक्त आयुक्त (पूर्व उपनगर) डॉ. अमित सैनी के मार्गदर्शन में मंगलवार को पहला प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया था। यह सत्र श्री अरबिंदो सोसायटी ने संचालित किया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त (शिक्षा) डॉ. प्राची जांभेकर और शिक्षाधिकारी सुजाता खरे भी उपस्थित थीं। डॉ. जांभेकर ने ‘प्रोजेक्ट इन्क्लूजन’ की आवश्यकता, उद्देश्य और मौजूदा प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विशेष बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों दोनों में जागरूकता बढ़ाना बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए साल भर चर्चासत्र आयोजित किए जाएंगे।

Next Story