- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: दो दिन तक...
Mumbai: दो दिन तक दोपहर में Mumbai–Pune Expressway बंद

मुंबई: मुंबई और पुणे रूट का यशवंतराव चव्हाण एक्सप्रेसवे गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर में बंद रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता चुनने की सलाह दी गई है।
स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा अस रूट पर ब्रिज का निर्माण किया गया है। ब्रिज के शटर हटाने और पेंटिंग का काम शुरू किया गया है। इस काम के लिए गुरुवार और शुक्रवार दोपहर को एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। गुरुवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक मुंबई की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा, और सभी गाड़ियों को नेशनल हाईवे 48 के रास्ते कुसगांव टोल प्लाजा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक पुणे की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। सभी गाड़ियों को नेशनल हाईवे 48 के रास्ते कुसगांव टोल प्लाजा से पुणे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की सही योजना बनाएं और दिए गए समय के दौरान दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। एक्सप्रेसवे पर ड्राइवरों को कोई परेशानी होती है, तो वे मदद के लिए कंट्रोल रूम 9822498224 या हाईवे पुलिस डिपार्टमेंट 9833498334 पर संपर्क कर सकते हैं।





