महाराष्ट्र

Mumbai: भाजपा ने घोषित किए निकाय चुनाव के स्टार प्रचारक

Admindelhi1
13 Nov 2025 4:58 PM IST
Mumbai: भाजपा ने घोषित किए निकाय चुनाव के स्टार प्रचारक
x

मुंबई: महाराष्ट्र में निकाय चुनावों की सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी की। इसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण सहित अधिकांश मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल है।

सुप्रीम कोर्ट के 31 जनवरी 2026 से पहले निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य की 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव की घोषणा तकी है। इसके लिए 2 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और अगले दिन 3 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। फिलहाल नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव आयोग ने हाल ही में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों की संख्या 20 से बढ़ाकर 40 की है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, शिव प्रकाश, मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, विनोद तावड़े, अशोक चव्हाण, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नारायण राणे, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, रावसाहेब दानवे पाटिल, आशीष शेलार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, मुरलीधर मोहोल, पंकजा मुंडे, गिरीश महाजन, गणेश नाईक, जयकुमार रावल, शिवेंद्रराजे भोसले, नितेश राणे, जयकुमार गोरे, मेघना बोर्डिकर, अमर साबले, अतुल सावे, अशोक उइके, चित्रा वाघ, रक्षा खडसे, प्रवीण दरेकर, डॉ. भागवत कराड, गोपीचंद पडलकर, डॉ.संजय कुटे, अमीत साटम, धनंजय महाडिक, एड. माधवी नाईक, रणधीर सावरकर, अशोक नेते, मंगेश चव्हाण, प्रसाद लाड और एमएच इदरीश मुल्तानी।

Next Story