- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: हाफकिन...
महाराष्ट्र
Mumbai: हाफकिन इंस्टीट्यूट मुद्दे पर मनसे का जोरदार विरोध
Admindelhi1
22 April 2026 11:39 AM IST

x
मुंबई: मुंबई के परेल स्थित हाफकिन बायो इंस्टीट्यूट का निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए मनसे ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।
मनसे कार्यकर्ता हाफकिन इंस्टीट्यूट के बाहर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी संस्थानों का सरकार निजीकरण कर रही है. सरकारी संस्थानों को आर्थिक मदद देकर बचाने की बजाए निजी कंपनियों को सौंपा जा रहा है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण कामगार सेना के अध्यक्ष मनोज चव्हाण ने कहा कि हाफकिन महाराष्ट्र सरकार की एतिहासिक संस्था है. दुनिया की पहली वैक्सीन बनाने का सम्मान इस संस्थान को मिला था। उसे रिलायंस ग्रुप को सौंपने की कोशिश की जा रही है। इससे इस संस्था पर रिलायंस का कब्जा हो जाएगा।
Tagsमुंबईहाफकिनइंस्टीट्यूटमुद्देमनसेजोरदारविरोधMumbaiHaffkineInstituteIssuesMNSVigorousProtestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





