- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: मनरेगा योजना...
महाराष्ट्र
Mumbai: मनरेगा योजना से महाराष्ट्र में विकास कार्यों को गति
Admindelhi1
4 March 2026 1:34 PM IST

x
"ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन को मिलेगा बल"
मुंबई: होली के पर्व पर केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के श्रमिकों को तोहफा दिया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत राज्य को 1168 करोड़ रुपए का अनुदान दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी किस्त के रूप में इस अनुदान को मंजूरी दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि श्रमिकों के हित में स्वीकृत की गई है। इससे राज्य के ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। आदिवासी, अनुसूचित जाति और अन्य श्रमिक वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। याद दिला दें कि कई महीनों से अकुशल मजदूरों की लगभग 67 करोड़ रुपए की मजदूरी बकाया थी। इससे मजदूर वर्ग संकट में था। पूर्व राज्यमंत्री व प्रहार संगंठन के अध्यक्ष बच्चू कडू सहित कई संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी।
Tagsमुंबईमनरेगायोजनामहाराष्ट्रविकास कार्योंगतिMumbaiMNREGASchemeMaharashtraDevelopment WorksSpeedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





