महाराष्ट्र

Mumbai: नालासोपारा से 14 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई

Admindelhi1
27 Oct 2025 11:00 AM IST
Mumbai: नालासोपारा से 14 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स पकड़ी गई
x

मुंबई: नालासोपारा के पेल्हार इलाके से 14 करोड़ की एमडी जब्त की गई है। मुंबई पुलिस के जोन 6 एंटी-नारकोटिक्स सेल और तिलक नगर पुलिस के संयुक्त अभियान में एक ड्र्ग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। इसका मास्टरमाइंड दुबई से एमडी ड्रग्स फैक्ट्री चला रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस गिरोह से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार मुंबई के और एक नालासोपारा का रहने वाला है। यह पूरा अभियान जोन 6 पुलिस उपायुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में संचालित किया गया था। यह अवैध ड्रग यूनिट पेल्हार पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर स्थित थी। मांडवी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के पास आती है। इतनी निकटता के बावजूद यह अवैध गतिविधि लंबे समय तक बिना पकड़े चलती रही, जिससे स्थानीय निगरानी और कानून प्रवर्तन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य में अवैध ड्रग व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। इतने बड़े स्तर पर ड्रग फैक्ट्री का खुलासा होना इस बात का संकेत है कि प्रदेश में नशीले पदार्थों के उत्पादन और वितरण की समस्या कितनी गंभीर होती जा रही है।

Next Story