महाराष्ट्र

Mumbai: मीरारोड में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से एक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Admindelhi1
17 July 2026 11:50 AM IST
Mumbai: मीरारोड में बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से एक की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त
x
मीरारोड में निर्माणाधीन बिल्डिंग से क्रेन गिरने का मामला, जांच शुरू

मुंबई: मीरा रोड ईस्ट में स्थित जेपी नॉर्थ इलाके में गुरुवार शाम को एक निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग में लगी एक बड़ी क्रेन के अचानक टूटकर गिर जाने से 22 साल के लडक़े की दर्दनाक मौत हो गई और एक घायल मजदूर घायल हो गया । साथ ही बिल्डिंग में पार्क की गई करीब 16 गाडिय़ां भी बुरी तरह डैमेज हो गईं। इस घटना की जानकारी मिलते ही मीरा रोड पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा रोड के जेपी नार्थ इलाके में आज बहुमंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य हो रहा था। इसी दौरान बिल्डिंग में क्रेन के गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में कोई फंसा है या नहीं, यह पता लगाने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में एक 22 साल के युवक की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है, और पुलिस और संबंधित एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्रेन तकनीकी खराबी, लापरवाही या सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के कारण गिरी या नहीं। प्रशासन ने नागरिकों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है, और इस घटना ने एक बार फिर कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story