महाराष्ट्र

Mumbai: महाराष्ट्र सरकार का इवॉल्व कंपनी से करार

Admindelhi1
24 Feb 2026 3:18 AM IST
Mumbai: महाराष्ट्र सरकार का इवॉल्व कंपनी से करार
x

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने ऑस्ट्रेलिया की इवॉल्व कंपनी से समझौता किया है। यह कंपनी नवी मुंबई, पुणे और नागपुर इलाकों में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे 1,075 लोगों को नौकरी मिलेगी। यह जानकारी राज्य सरकार के उद्योग विभाग की ओर से दी गई है।

विधान भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। कंपनी के सीईओ ने कंपनी के निवेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उद्योग विभाग के सचिव डॉ. पी. अन्बलगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार कौस्तुभ धवसे, इवॉल्व कंपनी के कंट्री हेड आदित्य शर्मा, इवॉल्व कंपनी के इंडियन पार्टनर रुस्तम केरावाला सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

टीएमएस 2.0 हुआ लॉन्च: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधान भवन में कि ट्रांज़ैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (टीएमसी 2.0) को लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत तेज, पारदर्शी व पेशेंट-फ्रेंडली इलाज देने की लगातार कोशिश कर रही है। टीएमसी 2.0 राज्य में मरीजों के लिए एक पारदर्शी, जवाबदेह और सरल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य और फुले जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के 4 हजार 537 अस्पतालों में 2 हजार 399 मुफ्त इलाज का ऑनलाइन उद्घाटन किया।

Next Story