महाराष्ट्र

Mumbai: ट्रेनों की लंबी कतारों में अब कमी

Admindelhi1
21 Oct 2025 12:28 PM IST
Mumbai: ट्रेनों की लंबी कतारों में अब कमी
x

मुंबई: दीवाली और छठ पूजा मनाने के लिए अपने गांव जाने वाले लोगों को राहत देने के लिए पश्चिम रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। एक नया प्रयोग शुरू किया गया है, जिसमें बस कंडक्टर की तरह रेलवे बुकिंग कर्मचारी यात्रियों के पास जाकर टिकट देंगे।

लंबी दूरी की ट्रेनों में आरक्षण न मिलने के कारण लोग अपने गांव जाने के लिए परेशान हैं। टिकट काउंटर पर लंबी कतार लग रही है। नइ पहल के तहत रेल बुकिंग कर्मचारी प्रतीक्षालय या यात्रियों के ठहरने के स्थान पर जाकर हैंडहेल्ड मशीन के माध्यम से टिकट जारी करेंगे। इस मशीन में नकद और ऑनलाइन दोनों प्रकार के भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। यह सेवा मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस और बोरीवली स्टेशनों पर शुरू की गई है। जल्द ही इसे सूरत और उधना स्टेशनों पर भी लागू किया जाएगा। बांद्रा टर्मिनस में इस कार्य के लिए नौ बुकिंग कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

दीवाली और छठ पर्व के दौरान सबसे ज्यादा बिना आरक्षण वाली ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से रवाना होती हैं। यहां भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया गया है। नियमित कर्मचारियों के साथ 30 आरपीएफ, 35 जीआरपी और 15 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।

Next Story