महाराष्ट्र

Mumbai: ठाणे में निम्नस्तरीय सड़क निर्माण का आरोप, केलकर ने जताई नाराजगी

Admindelhi1
18 Jun 2026 11:33 AM IST
Mumbai: ठाणे में निम्नस्तरीय सड़क निर्माण का आरोप, केलकर ने जताई नाराजगी
x
विधायक केलकर बोले- सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं

मुंबई: ठाणे मनपा ने केंद्र सरकार से 600 करोड़ का बिना ब्याज का कर्ज लिया है। इस निधि में से 55 करोड़ रुपये बालकुम, ढोकली, दोस्ती आदि में चार कंक्रीट सड़कों के निर्माण पर खर्च किए गए हैं। बालकुम-कोलशेत रोड, दोस्ती वेस्ट काउंटी कॉम्प्लेक्स से लोढ़ा अमारा कॉम्प्लेक्स प्रवेश द्वार नंबर 4, बालकुम ददलानी रोड, अयप्पा मंदिर के सामने ददलानी रोड से आइलैंड हेवन सोसायटी तक की सड़क, बालकुम रुनवाल गार्डन सिटी रोड और बालकुम नाका से बालकुम पाड़ा नंबर 3 से गणपति विसर्जन घाट तक, नया अंडरग्राउंड फुटपाथ आदि का निरीक्षण विधायक संजय केलकर ने किया।

इन सड़कों का निरीक्षण करते समय कई बड़ी त्रुटियां पाई गईं। पाया गया कि सड़कों के किनारे फुटपाथ और नालियों का काम वर्क ऑर्डर के अनुसार नहीं किया गया था। केलकर ने आरोप लगाया है कि घटिया दर्जे के काम के कारण करोड़ों रुपये बर्बाद होने की आशंका जताई और मांग की कि इन सड़कों के काम का ऑडिट वीजेटीआई के माध्यम से किया जाए। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि दोस्ती काउंटी में प्रस्तावित साइकिल और जॉगिंग ट्रैक वास्तव में लागू होगा या नहीं।

Next Story