- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: पत्रकार संगठन...

मुंबई: पत्रकारों के हित और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वसई-विरार महानगरपालिका पत्रकार संगठन की ओर से पत्रकारों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया। साथ ही संगठन के सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विरार के मनवेलपाड़ा स्थित विवांता होटल में आयोजित कार्यक्रम में वसई-विरार मनपा के उपमहापौर मार्शल लोपेज, स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी, विरोधी पक्ष नेता मनोज पाटिल, पूर्व महापौर नारायण मानकर, पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर, पुलिस उपायुक्त शशिकांत बोराटे और वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर देसाई बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम वसई विरार शहर महानगरपालिका पत्रकार संघटना के अध्यक्ष विजय गायकवाड के नेतृत्व में विरार पूर्व के ली विवांता होटल में शुक्रवार को आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में वसई-विरार, मीरा-भायंदर और पालघर जिले में पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत करीब 38 पत्रकारों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया। इस पहल की सराहना करते हुए स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी ने कहा कि पत्रकारों के हित में वसई-विरार में इस तरह की पहल पहली बार की गई है। उन्होंने मनपा की ओर से भी पत्रकारों के लिए विशेष नियोजन करने का आश्वासन दिया। उपमहापौर मार्शल लोपेज ने कहा कि पत्रकार दिन-रात फील्ड में रहकर खबरें जुटाते हैं। इस दौरान उनके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर परिवार पर आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे में यह बीमा उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच साबित होगा। मनपा में विरोधी पक्ष के नेता मनोज पाटिल और पुलिस अधिकारियों ने भी संगठन की पहल की सराहना की।
संगठन अध्यक्ष विजय गायकवाड ने बताया कि 23 जून 2026 को संगठन पंजीकृत हुआ था और महज दो महीने में करीब 40 सदस्य इससे जुड़े हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हित में लगातार काम करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संघटन के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, मनीष म्हात्रे, सचिव मंगेश कराळे, सहसचिव मनोज तांबे, कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंग, सह-कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, मुख्य सलाहकार लक्ष्मणराव पाटोले, कार्यालयीन प्रमुख संदीप गायकवाड, सोशल मीडिया समन्वयक विशाल गुप्ता, महिला समन्वयक कीर्ती केसरकर, महिला संघटक आदिती सिंह, सदस्या सोनल महाडीक, भावना राठोड, तनया मालंडकर, सदस्य महेश गोहिल, वरीष्ठ सदस्य सदानंद कुलकर्णी सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।





