महाराष्ट्र

Mumbai: चांदी लदी वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से जांच शुरू

Admindelhi1
16 May 2026 8:43 AM IST
Mumbai: चांदी लदी वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने से जांच शुरू
x
वैन दुर्घटना में चांदी के नुकसान की आशंका

मुंबई: पालघर जिले के कासा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह चांदी से भरी वैन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मुंबई से गुजरात जा रही वैन में 600 किलो चांदी की 20 प्लेट रखी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 17 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

चालक का नियंत्रण छूटने से वैन डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और ट्रेलर से टकरा गई। कासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चांदी सुरक्षित कब्जे में ले ली।

Next Story