महाराष्ट्र

Mumbai: मुंबई में सफाई कर्मियों को घर देने की पहल

Admindelhi1
24 March 2026 12:22 PM IST
Mumbai: मुंबई में सफाई कर्मियों को घर देने की पहल
x

मुंबई: मुंबई महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सफाई कर्मियों को मुंबई में अपना घर देने की घोषणा की है। इससे 30 हजार से अधिक सफाई कर्मियों को खुद के स्वामित्ववाला घर मिल सकेगा।

म्युनिसिपल मजदूर यूनियन ने 23 मार्च को आजाद मैदान पर आंदोलन की घोषणा की थी। उससे पहले विधानसभा उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे की मध्यस्थता से यूनियन के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में साल 2008 और 2015 के सरकारी निर्णयों को तत्काल लागू करने की मांग रखी गई।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 'डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर श्रमसाफल्य आवास योजना' के तहत मुंबई में 36 कॉलोनियों के पुनर्वास में बने 12,200 नए घरों में से 50 फीसदी घर सफाई कर्मियों को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि यह केवल आश्वासन नहीं है। मौजूदा बजट सत्र में इसकी आधिकृत घोषणा की जाएगी।

Next Story