- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: नशा-मुक्त समाज...
Mumbai: नशा-मुक्त समाज की पहल, स्कूलों से शुरू होगा अभियान

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने विद्यार्थियों में बढ़ती ड्रग और दूसरी लत को रोकने के लिए एक अहम कदम उठाया है। ड्रग-मुक्ति के बारे में जागरूकता, मार्गदर्शन और काउंसलिंग की जिम्मेदारी राज्य के सभी स्कूलों की स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों को सौंपी गई है। इस बारे में सरकारी आदेश मंगलवार को स्कूली शिक्षा विभाग ने जारी किया।
केंद्र सरकार ने साल 2029 तक देश को ड्रग-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर जनता में जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी के तहत राज्य के स्कूलों में ड्रग-मुक्ति अभियान को और असरदार तरीके से लागू करने का फ़ैसला किया गया है। मुंबई में चल रहे ड्रग्स फ़्री मुंबई अभियान की तरह ही, राज्य भर के स्कूलों में छात्रों में जागरूकता पैदा की जाएगी।
सरकारी फैसले के अनुसार स्कूल मैनेजमेंट कमेटियां विद्यार्थियों के लिए नशे की लत पर रेगुलर अवेयरनेस प्रोग्राम करेंगी। इसमें विशेषज्ञ, एनजीओ और संबंधित अधिकारियों द्वारा गाइडेंस सेशन होंगे। छात्रों के व्यवहार में बदलाव पर नज़र रखकर उन्हें ज़रूरी काउंसलिंग दी जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर कमिटी अभिभावक के साथ मिलकर संबंधित छात्र को इलाज और मार्गदर्शन के लिए एक्सपर्ट्स के पास भेजने के लिए भी ज़िम्मेदार होगी





