महाराष्ट्र

Mumbai: भीषण सड़क हादसा, एसटी बस और ट्रेलर की टक्कर में 7 घायल

Admindelhi1
10 July 2026 4:45 PM IST
Mumbai: भीषण सड़क हादसा, एसटी बस और ट्रेलर की टक्कर में 7 घायल
x
भंडारा सड़क हादसे में 7 लोग घायल, उपचार जारी

मुंबई: महाराष्ट्र के भंडारा जिले के साकोली में साकोली-लखांदूर रोड पर माकोड़े पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को तडक़े एक एसटी बस और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में एसटी बस ड्राइवर, कंडक्टर भी शामिल हैं, सभी का इलाज भंडारा जिला अस्पताल में जारी है। इस घटना की छानबीन भंडारा पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज एसटी बस साकोली में अपने तय रूट पर यात्रियों को ले जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का काम शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, इमरजेंसी सर्विस और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव का काम शुरू किया। इस घटना में घायल सभी सात लोगों को तुरंत साकोली उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुरुआती इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए भंडारा जिला अस्पताल भेज दिया गया है ,जहां घायलों का इलाज जारी है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को तुरंत राहत देने के लिए, महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एसटी) ने फस्र्ट एड के लिए 1,000-1,000 रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। इस घटना की सही वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन पुलिस ने मौके पर पंचनामा करके जांच शुरू कर दी है।

Next Story