महाराष्ट्र

Mumbai: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों ने ली राहत की सांस

Admindelhi1
24 Jun 2026 11:01 AM IST
Mumbai: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों ने ली राहत की सांस
x
गर्मी और उमस से राहत, मुंबई में मानसून का असर दिखना शुरू

मुंबई: मुंबई शहर में मानसून ने जोरदार दस्तक दे दी है। दोपहर से शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश की अच्छी शुरुआत हुई, जिससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।

वैसे तो आसमान में हफ्तों से बादल मुम्बई के लोगों के साथ आंख मिचोली खेलता रहा, पर आज़ घने बादलों ने मुम्बई के हर क्षेत्रों को अपनी बूंदों से सराबोर कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

बारिश के कारण सड़कें भीग गईं और पूरे शहर में ठंडक का एहसास होने लगा। बारिश के चलते वातावरण खुशनुमा हो गया है और लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

वहीं, इस बारिश से किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिल रही है।

खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसानों को समय पर हुई बारिश से बड़ी राहत मिली है। किसानों का कहना है कि आगामी दिनों में अच्छी बारिश होने से खेती के कामों को गति मिलेगी और फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।इस बरसात से जहां मुम्बई करों के मिलने वाली पानी की कटौती में कमी आएगी। वहीं इस मानसून की शुरुआत से किसानों की खेती की तैयारियों में काफी मदद मिलेगी।

Next Story