महाराष्ट्र

Mumbai: हीट वेव को लेकर मुंबई में अलर्ट, लोगों को सावधानी की सलाह

Admindelhi1
10 March 2026 4:09 AM IST
Mumbai: हीट वेव को लेकर मुंबई में अलर्ट, लोगों को सावधानी की सलाह
x
"भीषण गर्मी की चेतावनी, मुंबई में येलो अलर्ट"

मुंबई: मार्च महीने में ही गर्मी ने उग्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में गर्मी का भीषण असर देखा गया। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव और अत्यधि

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान के ऊपर बने एक ‘एंटी-साइक्लोन’ के कारण चलने वाली गर्म हवाओं ने कोंकण तट के तापमान को सामान्य से काफी ऊपर पहुंचा दिया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मार्च महीने की सप्ताह की शुरुआत ही पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से हुई है। मुंबई के उपनगरों में पारा 38.9 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, वहीं ठाणे और नवी मुंबई जैसे इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया है। आने वाले दिनों में गर्मी के और प्रचंड होने की आशंका है। अप्रैल और मई की तपिश का अहसास अभी से होने लगा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब तक यह सिस्टम अरब सागर की ओर नहीं खिसकता, तब तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। कल्याण-डोंबिवली जैसे दूरदराज के उपनगरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

चिकित्स्कों के मुताबिक तापमान में इस तरह का उछाल अस्थमा और सांस के मरीजों के लिए घातक हो सकता है. गर्मी से बचने के लिए लोग अक्सर सड़क किनारे मिलने वाले ठंडे पेय और खुले खाद्य पदार्थों जैसे पानी-पुरी या भेल का सहारा लेते हैं, जिससे टाइफाइड, गैस्ट्रोएन्टराइटिस और गले के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से कच्चा सलाद और सड़क किनारे का खाना न खाने की सलाह दी है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें. यदि बाहर निकलना जरूरी हो, तो सिर को ढककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस या नींबू पानी पीए।

Next Story