महाराष्ट्र

Mumbai: राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा का पालघर को लेकर बड़ा बयान

Admindelhi1
20 April 2026 10:06 AM IST
Mumbai: राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा का पालघर को लेकर बड़ा बयान
x

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में पालघर जिले की भागीदारी अनिवार्य है। डहाणू तालुका के ओसरवीरा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वनबंधु ट्रस्ट और भारत विकास संगम द्वारा शुरू की गई मोबाइल क्लिनिक और एंबुलेंस सेवाओं का लोकार्पण किया।

राज्यपाल ने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने आदिवासी बहुल पालघर में स्वास्थ्य, रोजगार और पेयजल की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया। साथ ही ‘आदर्श गांव’ की अवधारणा पर कार्य शुरू होने और जल्द ही समग्र विकास योजना तैयार करने की बात कही।

उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास” का उल्लेख करते हुए अंत्योदय पर जोर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख सहित कई अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

Next Story