महाराष्ट्र

Mumbai: मौसम को देखते हुए जल्दबाजी में बुवाई न करने की अपील

Admindelhi1
25 Jun 2026 11:38 AM IST
Mumbai: मौसम को देखते हुए जल्दबाजी में बुवाई न करने की अपील
x
किसानों को फसल प्रबंधन को लेकर कृषि मंत्री की महत्वपूर्ण सलाह

मुंबई: महाराष्ट्र में अगले एक दो दिनों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। हालांकि अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई में जल्दबाजी न करने की सलाह दी है।

विधानसभा में बुधवार को उपस्थित की गई चर्चा पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून की शुरुआत के बावजूद खरीफ फसलों की बुवाई में जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। अभी किसानों को मिट्टी की पर्याप्त नमी और सामान्य बारिश का इंतजार करना चाहिए। सरकार बीमा, जलवायु-अनुकूल कृषि और अवसंरचना निवेश के माध्यम से किसानों को सहयोग देने का प्रयास कर रही है। पिछले दो दिन में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। हमें अगले तीन से चार दिन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।'' कृषि विभाग भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, मौसम विभाग, कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि अल नीनो के संभावित प्रभाव सहित मौसम की अनिश्चितताओं से निपटने में किसानों की मदद की जा सके।

कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र प्रायोजित कपास उत्पादकता मिशन 2026-27 से 2030-31 तक राज्य में लागू किया जाएगा। फसल बीमा के लिए 1,523 करोड़ रुपये का मुआवजा प्रभावित किसानों में वितरित किया जा चुका है। शेष 59 करोड़ रुपये का वितरण प्रक्रिया में चल रहा है। किसी भी पात्र किसानों को फसल नुकसान के मुआवजे से वंचित नहीं किया जाएगा।

Next Story