- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: खार हादसे में...

x
मुंबई: मुंबई उपनगर के खार इलाके में पेड़ गिरने की घटना में घायल हुई लड़की ने रविवार को दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है।
यह घटना बीते 10 मई को हुई थी। खार पश्चिम के लिंकिंग रोड के राजकुमार ज्वेलर्स के पास एक पेड़ गिर गया था। यह पेड़ 'ब्लू स्टोन बिल्डर' के परिसर से गिरा था। इसकी चपेट में एक ऑटो-रिक्शा आ गया था, जिसमें सवार दो लड़कियां घायल हो गईं थीं। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार आरिका श्रीवास्तव (14) की रविवार को मौत हो गई। हर्षिता कुमार (21) का इलाज अभी भी चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Tagsमुंबईखार हादसेघायललड़कीइलाजदौरानमौतMumbaiKhar accidentinjured girldies during treatment जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





