- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Mumbai: आश्रम स्कूल...
महाराष्ट्र
Mumbai: आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, छात्रों के स्वास्थ्य पर संकट
Admindelhi1
27 July 2026 11:27 AM IST

x
अमरावती में बड़ा हादसा टला, फूड पॉइजनिंग से छात्र हुए प्रभावित
मुंबई: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मेलघाट इलाके की धारणी तहसील के टिटाम्बा स्थित सरकारी आदिवासी आश्रम स्कूल में हुई फूड पॉइजनिंग के बाद 69 आदिवासी छात्र बीमार हो गए। इन सभी छात्रों को इलाज के लिए धारणी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की छानबीन अमरावती पुलिस कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदिवासी आश्रम स्कूल में शनिवार रात का खाना खाने के बाद इन छात्रों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। खाना खाने के कुछ घंटों बाद छात्रों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। प्रभावित छात्रों को इलाज के लिए तुरंत धारणी उप-जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती 69 छात्रों में से 50 लड़कियाँ और 19 लडक़े हैं। इनमें से चार छात्रों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना की गहन छानबीन जारी है।
Tagsमुंबईआश्रम स्कूलफूड पॉइजनिंगमामलाछात्रोंस्वास्थ्यसंकटmumbaiashram schoolfood poisoningcasestudentshealthcrisisजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





